Morning Special : जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन ……?

जाने, आज का पंचांग (27 फरवरी, शनिवार ) :-

दिन – शनिवार
संवत्सर नाम – प्रमादी
युगाब्दः- 5122
विक्रम संवत- 2077
शक संवत -1942
अयन – उत्तरायण
गोल – दक्षिण
ऋतु – शिशिर
काल (राहु)- दक्षिण दिशा
मास – माघ
पक्ष – शुक्ल पक्ष
तिथि- पूर्णिमा
नक्षत्र – मघा
योग – सुकर्मा
करण- बव
दिशा शूल- पूर्व दिशा में
आज का पर्व:- माघी पूर्णिमा ।
आनेवाला व्रत :- श्री गणेश चतुर्थी (चौठ) व्रत मंगलवार
दिनमान:- 10 घंटा 59 मिनट
अर्धप्रहरा:- (दिन का) – प्रातः 6:16 से 7:42 अपराह्न 01:22 से 02:42 व 4:12 से 5:44 तक
पाक्षिक सूर्य— शतभिषा नक्षत्र में
सांस्कृतिक कोश, राजा त्रिशंकु को विश्वामित्र जी ने सशरीर स्वर्ग लोक में भेज दिया था
राहु काल :- दिन के 8:18 से 10:44 बजे तक

सुविचार – “दूसरों को उपदेश देने से पूर्व जरा यह भी आत्मलोचन करें कि उपदेश का कितना अंश आपके जीवन में है”

जाने, 27 फरवरी (शनिवार ) का राशिफल :-

मेष: रोग और शत्रु प्रभावी होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया कार्य सफल होगा।

मिथुन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी कार्य के पूर्ण होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कर्क: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

तुला: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। घर के मुखिया या महिला अधिकारी के कारण तनाव मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। वाणी पर संयम बनाए रखें।

वृश्चिक: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

धनु: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता देगा।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यस्तता के कारण से मन खिन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

मीन: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के पूर्ण होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

LEAVE A REPLY