भाजपा का सदस्यता अभियान ने बनाया रिकॉर्ड ‘महज 18 दिन में 4करोड़ से ज्यादा बने सदस्य’

देहरादून/रूपाली भंडारी : भारत के सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने अपने सदस्यों के संख्या को लेकर विश्व की सबसे बड़ी पॉलिटिकल पार्टी बन चुकी है। बता दे कि इन दिनों भाजपा अपना सदस्यता अभियान खूब जोर शोर से चला रहे है। इस अभियान के तहत महज 18 दिनों में भाजपा को चार करोड़ से अधिक लोगों का समर्थन मिला है या यू कहे तो चार करोड़ से अधिक लोगों ने आधिकारिक तौर पर भाजपा के मेंबर बन गए है।

वही भाजपा के इस बड़ी कामयाबी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रह मंत्री अमित शाह, सहित कई आला नेताओं ने खुशी जाहिर की है वही इस भाजपा की बड़ी उपलब्धि को लेकर देश ही नहीं समोच्या विश्व में चर्चाएं हो रही है साथ ही भारत के विपक्ष पार्टियों को भाजपा के इस कामयाबी से मिर्ची भी लगना शुरू हो गया है।