उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के सागर में आयोजित “सागर गौरव दिवस” में सम्मिलित होकर लाखा बंजारा झील सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में एक साथ प्रतिभाग किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को सागर गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
वही उन्होंने कहा कि सागर मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, महार रेजिमेंट में सेवा देते हुए स्वर्गीय पिताजी ने इस स्थान पर कुछ वर्ष व्यतीत किए। यहीं मैंने भी अपने छात्र जीवन के अहम वर्ष बिताए। इस भूमि ने मुझे संस्कार, प्रेरणा और नई दृष्टि दी है। मेरा इस भूमि से रिश्ता हमेशा अटूट रहेगा। ऐसे में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित करता रहे, ऐसी मेरी कामना है।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला सहित अन्य मंत्री मौजूद रहें।