Share the Post
देहरादून/स्वप्निल : मंगलवार को राजधानी देहरादून के इंडियन पब्लिक स्कूल में आयोजित ‘संगत-पंगत‘ के समागम सत्र में भारतीय हिन्दू महासभा के महंत चक्रपाणी महाराज भी मौजूद रहें।
इस अवसर पर उन्होंने कायस्थों को सम्बोधन से पूर्व भगवान चित्रगुप्त की महिमा गिनाई, उसके बाद उन्होंने पूर्व सांसद और संगत-पंगत के आयोजक और पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा की पहल की खूब सराहना की।
साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त के सभी वंशजो को अपने अपने स्थान पर देश और समाज के हित में कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कायस्थों के उत्थान के लिये भारतीय हिंदू महासभा भी भरपूर सहयोग करेगी। उन्होंने यह भी भगवान चित्रगुप्त की महिमा सभी समाज के लोगो पर होती है।

By admin

error: Content is protected !!