देहरादून/वरदा शर्मा : माता पिता के बाद अगर हम किसी से सबसे ज्यादा प्रेम करते है तो वो हमारे भाई बहन ही होते है जिनसे हमारी नोक झोक तो होती ही है पर इस रिश्ते में प्रेम उससे भी अधिक होता है इसी भाई बहन के रिश्ते के उप्पर लम्बे अरसे के बाद और पब्लिक की भारी डिमांड के बाद बॉलीवुड की फेमस अदाकारा आलिया भट्ट की नई फ़िल्म जिगरा 11 अक्टूबर 2024 को बड़े परदे पर रिलीज़ हो चुकी है।
वही फिल्म को देखने के बाद लोगो ने अपने अपने रिव्युज भी मूवी के बारे में दिए है आलिया भट्ट की फ़िल्म भाई बहन की कहानी पर आधारित है। मूवी देखने के बाद लोगो के अलग अलग तरह के रिव्यु सामने आये है।
भाई बहन की जोड़ी पर आधारित है फ़िल्म :-
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और द अर्चिज फेमस वेदांग रैना जिगरा फ़िल्म में आलिया भट्ट के साथ बहन-भाई वाली जोड़ी के साथ बड़े पर्दे पर एंट्री कर चुके है। धर्मा प्रोडक्शन के अंडर बनी यह पैन इंडिया फिल्म को देखने के लिए लोगो में बहोत उत्सुकता थी। यह एक्ससिटमेंट और भी बढ़ गई जब लोगो ने मूवी का ट्रेलर देखा। फ़िल्म को वासन बाला के द्वारा निर्देशित किया गया है। वही दर्शकों के कुछ रिव्यु भी सामने आ रहे हैं। मूवी में आलिया भट्ट सत्या नाम की एक लड़की का रोल निभा रही है, जो अपने छोटे भाई को प्रोटेकट करने के लिए किसी भी हद्द तक जाने के लिए त्यार है। अब यह जानना बड़ा ही दिलचस्प होगा की लोगो को यह फ़िल्म दमदार लगती है या बोरिंग। आईये इस मूवी की कहानी पर एक नजर डालते हैं।
क्या फ़िल्म की कहानी बोरिंग है ?
आलिया भट्ट की नई दमदार एक्शन फिल्म जिगरा थिएटरस में एंट्री कर चुकी है। मूवी में आलिया सत्या नाम की एक लड़की का रोल करती नज़र आ रही है जो की इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है। सत्या की माँ का का देहांत बचपन में ही हो जाता है और छोटी उम्र में ही अपनी आंखों के सामने पिता को मरते हुए देखा। इस दुखद घटना के बाद सत्या अपने छोटे भाई (वेदांग रैना) अंकुर को और अधिक प्रेम करने लगती है। सत्या हमेशा अपने भाई को सुरक्षित और सेफ रखना चाहती है। सत्या और अंकुर के इस जीवन में बड़ा मोड तब आता है जब अपने काम की वजह से अंकुर को हांशी दाओ नाम के देश जाना पड़ता है। वहां वो गलती से ड्रग्स के केस में फंस जाता है। इस देश के कानून बहोत सख्त होते है। कि अंकुर को मौत की सज़ा सुना दी जाती है अब पूरी दुनिया से लड़कर सत्या को अपने भाई को बचाना है। क्या वो ऐसा कर पाएगी, और इस बीच क्या मुश्किलें आएंगी, यह जानने के लिए आपको फ़िल्म देखनी होंगी।