Share the Post

देहरादून/रूपाली भंडारी : देहरादून एक ऐसा शहर है जहां महिलाए अपने आप को बाकी शहरों से ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं। परंतु कुछ समय से दून में भी महिला अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसमें छेड़-छाड़, गंदे कमेंट प्रमुख है, वही कभी कभी रेप जैसे बड़े मामले भी सुनने में आ जाते है।

ऐसे में डीएम सविन बंसल ने महिला अपराधो में तुरंत ऐक्शन लेने के लिए पिंक बूथ को लॉन्च किया है। बता दें कि देहरादून के सबसे वस्त जगहों में से एक पलटन बाजार जहां महिलाएं शॉपिंग के लिए भारी मात्रा में आती है। जहां महिलाओं पर घटनाये सबसे ज्यादा होती है इसी वजह से पलटन बाजार में ही पिंक बूथ की स्थापना हुई है जिसमें महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती होंगी जो की महिलाओं की परेशानियों को सुनेंगी।

वही इस बूथ के लिए डीएम ने 1.36 लाख की आर्थिक स्वीकृति दी गई है। और उनके द्वारा जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है।

इस दौरान एसपी सिटी प्रमोद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, कोतवाल सदर सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहें।

By admin

error: Content is protected !!