Share the Post

रुद्रप्रयाग/रूपाली : देवभूमि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सौंदर्य के लिए शुद्ध देश भर में प्रसिद्ध है जबकि उत्तराखंड की ख़ूबसूरती मानसून के मौसम में और भी बढ़ जाती है। परंतु मानसून जितना ही सौंदर्य को बढ़ता है। उतना ही प्रकृति आपदाओं को जन्म भी देता है। जिसमें कई छोटी बड़ी घटनाये होती रहती हैं।

सोमवार को देर श्याम रुद्रप्रयाग जिले के सोनप्रयाग गौरीकुंड मार्ग पर भुस्खलन से बड़ी तबाही देखने को मिली इस घटना से पहाड से भारी मात्रा में मालवा और बोल्डर सड़क पर आ गिरा जिसके 50 वर्षीय शिनाखत गोपाल की मौत हो गई अन्य 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

ऐसे में इस घटना की खबर मिलते ही
ए डी एम श्याम सिंह राणा हरकत में आ गये। इस घटने के बचाव के लिए एस.आई आशीष डिमरी के नेतृत्व में एन डीआर एफ और एस डी आर एफ की टीम को मौके पर भेजा गया साथ ही सड़क पर मालवा आने के कारण केदारनाथ यात्रा कर रहे हैं। तमाम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसे लेकर प्रशासन मुस्तेदे दिखते हुए सड़क से मालवा हटाने और राहत बचाओ कार्य में जुट गए है‌।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मंगलवार तड़के रेस्क्यू टीमों द्वारा रेस्क्यू कार्य दोबारा शुरू किया गया। इस स्थल पर 3 व्यक्ति (2 महिला व 1 पुरुष) अचेत अवस्था में मिले, जिनको डाॅक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया है। लगातार चले रेस्क्यू अभियान के दौरान कुछ देर बाद रेस्क्यू टीमों को 01 और महिला अचेत अवस्था में मिली, जिनको डाॅक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया है। इस प्रकार इस हादसे में मृतकों की संख्या 05 हो गई है। बाधित चल रहा मार्ग पैदल आवागमन हेतु सुचारु हो गया है सुरक्षा बलों की देखरेख में यात्रियों को सुरक्षित तरीके से सोनप्रयाग की ओर भिजवाया जा रहा है।

घायलों का विवरण :- 
1. जीवच तिवारी पुत्र रामचरित निवासी धनवा नेपाल (उम्र 60 वर्ष)
2. मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी वेस्ट बंगाल (उम्र 30 वर्ष)
3. छगनलाल पुत्र भक्त राम निवासी राजोत जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 45 वर्ष

मृतकों का विवरण :-

1. गोपाल पुत्र भक्तराम निवासी जीजोड़ा पो0 राजोद जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
2. दुर्गाबाई खापर पत्नी संघन लाल निवासी नेपावाली, जिला घाट, मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
3. तितली देवी पत्नी राजेंद्र मंडल निवासी ग्राम वैदेही जिला धनवा नेपाल (उम्र 70 वर्ष)
4. भारत भाई निरालाल पुत्र निरालाल पटेल निवासी ए 301 सरदार पैलेस करवाल नगर खटोदरा सूरत गुजरात (उम्र 52 वर्ष।)
5. श्रीमती समनबाई पत्नी शालक राम निवासी झिझोरा जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)

By admin

error: Content is protected !!