Share the Post

 

रुड़की/स्वप्निल : शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रुड़की पहुंच कर चुनावी जनसभा को संबोधित किया।  उन्होंने उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह रावत के समर्थन में वोट देने की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार पर भी तंज कसा। वही उन्होंने कहा जिसे वे परिवारवाद कहते हैं, वह सेवाभाव है जो शहादत और देशभक्ति से प्रेरित है। उसे प्रधानमंत्री मोदी कभी नहीं समझ सकते। उसे वे लोग ही समझ सकते हैं, जिनके बेटों ने शहादत दी है या जो देश के प्रति शहादत का मोल समझते हैं।
बता दें कि लोकसभा चुनाव सूबे में पहले चरण मे है ऐसे में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का उत्तराखंड आना शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी के बाद कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी समेत कुछ अन्य नेता उत्तराखंड आएंगे।

By admin

error: Content is protected !!