फिर हुई बड़ी क्षति : भारतीय सिनेमा के मशहूर  संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का निधन, संगीत जगत में बड़ा झटका

मशहूर भारतीय फिल्मों के गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का निधन हो गया है। 69 साल की आयु में मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली। मंगलवार रात बप्पी लाह‍िड़ी की तबीयत अचानक काफी ब‍िगड़ गई। उन्हें अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की काफी कोश‍िश की पर नाकामयाब रहे।

बता दें कि बप्पी लाह‍िड़ी पिछले कुछ समय से बीमार थे। उन्हें पिछले साल से ही अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ रहा था। गत वर्ष जब सिंगर में कोरोना के लक्षण नजर आए थे, तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। वे ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में थे।

आपको यह भी बता दें कि बप्पी दा का असली नाम आलोकेश लाह‍िड़ी है। उन्होंने 70-80 के दशक में बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक आइकॉन‍िक गाने दिए हैं। मिथुन चक्रवर्ती का गाना आई एम ए डिस्को डांसर आज भी लोगों को जुबानी याद है। वो बप्पी दा ही थे जिनकी आवाज ने इस गाने को घर-घर पॉपुलर किया था। बाद में बप्पी दा को डिस्को किंग के नाम से विशेष पहचान मिली।

LEAVE A REPLY