Share the Post
पौड़ी/स्वप्निल : गढ़वाल के पौड़ी में  एक दर्दनाक बस दुर्घटना हुई, जिसमें अब तक 5 लोगों की मौत और 15 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। दुर्घटना बस संख्या UK12PB0177 है, जो अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी।
वही इसके बाद सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी बस हादसे में मृतक परिजनों को 4-4 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 1- 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने पौड़ी से अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि घायलों को यदि हायर सेंटर रेफर करना पड़े तो जिलाधिकारी तत्काल इसका संज्ञान लें, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
error: Content is protected !!