देहरादून/स्वप्निल : उत्तराखंड मुख्यालय पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने उत्तराखण्ड पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत हुए पुलिस अधिकारियों सरिता डोबाल और हरीश वर्मा को पुलिस मुख्यालय में आयोजित पीपिंग सेरेमनी में भारतीय पुलिस सेवा के बैच पहनाये और प्रोन्नति की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक आनंद शंकर ताकवाले, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था पी0 रेणुका देवी भी मौजूद रहीं।