Share the Post

देहरादून/अंजना कुमारी : पिछले दिनों देहरादून रेलवे स्टेशन पर दो बड़े समुदाय हिन्दू और मुस्लमान के बीच जम कर पथराव हुआ। कारण था कि यूपी बदायूं की एक मुसलमान लड़की बिना बताए ट्रेन से स्टेशन पहुंची।

उसके बाद बदायूं का एक हिन्दू लड़का उसे मिलने पंहुचा जिस पर देहरादून में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उस लड़के कि पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों धर्मो में झगड़ा और पथराव शुरू हो गया। जिस पर पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन पत्थरबाजी जारी रहा , जिसके बाद वहां पर भगदड़ सी मच गयी।

जिस पर कारवाई करते हुये पुलिस ने बजरंग दल के नेता विकास वर्मा सहित 8 लोगों को हिरासत में लिया, इस गिरफ्तारी से गुस्साए लोगों ने घंटाघर पर चार घंटे जाम लगाया। पुलिस ने 400 लोगों पर केस दर्ज किया है।

By admin

error: Content is protected !!