Share the Post
नई दिल्ली/देहरादून/स्वप्निल  : बुधवार को नई दिल्ली में उत्तराखंड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से शिष्टाचार भेंटकर उन्हे पुनः केंद्रीय मंत्री का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
 इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखण्ड की परंपरागत मण्डुवा फसल हेतु निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अन्य मिलेट फसले यथा-कौणी, चीना, कोदो, कुटकी को भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत अन्तःग्रहण किये जाने हेतु तीन वर्ष तक अनुमति प्रदान करने के लिए  केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।
वही उन्होंने केंद्रीय मंत्री को चार धाम यात्रा का भी आमंत्रण भी दिया। इस दौरान कई कई समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मीडिया में जारी बयान में उन्होंने कहा कि निश्चित ही इस प्रयास से उत्पाद बढ़ेगा और उत्पादन बढ़ने से किसान मजबूत होने के साथ ही कृषकों को आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया।
ऐसे में उन्होंने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा भी भेंट दिया l

By admin

error: Content is protected !!