Share the Post

चमोली/स्वप्निल : शुक्रवार को उत्तराखंड विधान सभा सत्र से पहले विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने विस परिसर में वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा सचिव और उच्च अधिकारियों के साथ दर्जन भर छायादार पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि देश दुनिया की दूषित होती जलवायु को ठीक करने के लिए हमें बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करने की आवश्यकता है।

By admin

error: Content is protected !!