Share the Post
रुड़की/स्वप्निल : मंगलवार को रुड़की के नेहरू स्टेडियम से शताब्दी द्वार आई आई टी तक संचालित हुई तिरंगा बाइक रैली मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयोजित तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए। उन्होंने स्वयं बाइक चलाकर रैली की शुरुआत की। सैकड़ो की संख्या में बाईकों पर लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
ऐसे में सीएम धामी ने कहा कि राष्ट्र की शान तिरंगा देश भक्ति एवं देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेने का भी अभियान बताया। मुख्यमंत्री ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में भी सहयोगी बनने की अपील की।
इस दौरान सांसद कल्पना सैनी विधायक प्रदीप बत्रा पूर्व विधायक कुवर प्रणव चैंम्पियन, देशराज कर्णवाल सहित कई जन प्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें ।

By admin

error: Content is protected !!