ऋषिकेश/स्वप्निल : गुरुवार को योगनगरी के आईडीपीएल मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर पीएम मोदी मंच पर पहुंचे और देवभूमि को नमन कर अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि आज मैं बाबा केदार और बदरीनाथ के चरणों में हूं। डमरू बजाकर उन्होंने बाबा केदार का आह्वान किया।
बता दें कि पीएम मोदी लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लगने के बाद दुसरी बार उत्तराखंड के दौरे पर आए।
वही पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जम कर हमला बोलते हुये कहा कि कांग्रेस विकास और विरासत की विरोधी है। कांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए हैँ। ये कांग्रेस ही है जिसने पहले राम मंदिर का विरोध किया। अदालत के काम में भी रुकावटें डाली, लेकिन राम मंदिर बनाने वालों ने उनके सारे गुनाह माफ करके घर जाकर निमंत्रण दिया, लेकिन उन्होंने उस अवसर का भी तिरस्कार कर दिया। हिंदू धर्म में जो शक्ति है इस कुरुती का नाश करेगी। उनकी ये मंशा हम पूरी नहीं होने देंगे। कहा कि अब कांग्रेस गंगा के अस्तित्व पर सवाल उठा रही है। लेकिन जनता उन्हें सबक जरूर सिखाएगी। हम विकसित भारत के संकल्प का सपना पूरा करना है तो कमल खिलाने होंगे। बाकी काम करना मेरी गारंटी है।
साथ ही उन्होंने कहा कि गढ़वाल हो या कुमाऊं माताओं बहनों का समय लकड़िया लाने और चूल्हे पर काम करने में बीत जाता था। हमने घर घर सिलिंडर पहुंचाया। जल जीवन मिशन पर भी काम हुआ है। आज स्थिति बदल गई है। आज उत्तराखंड में दस में से नाै परिवारों के घर में नल से पानी आ रहा है। राशन और सामान के लिए भी दिक्कत नहीं। मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज की सुविधा दी है। कहा कि धामी और उनकी सरकार इस पर बहुत मेहनत से शानदार काम कर रही है।
ऐसे में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पर्यटन और चारधाम यात्रा का उत्तराखंड को विकसित करने में बड़ा योगदान दिया है। इसलिए हम यहां रोडवेज, रेलवे, एयरवेज की लगातार सुविधा दे रहे हैं। यहां ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन पर तेजी से काम हो रहा है। दिल्ली से देहरादून की दूरी सिमट रही है। उत्तराखंड के सीमावर्ती गांव को कांग्रेस अंतिम गांव कहती थी, हमने उसे पहला गांव बनाकर विकास किया है। आदि कैलाश के लिए हेलीकाॅप्टर सेवा शुरू हो गई है। चारधाम यात्रा को भी सुगम बनाने की ओर सरकार काम कर रही है। यह सब इसलिए हो रहा भाजपा की नियत सही है। जब नियत सही होती है तो नतीजे भी सही मिलते हैं। केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। बीते वर्ष 55 लाख तीर्थयात्री यहां पहुंचे। मानसखंड में आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। पर्यटन बढ़ने का मतलब है रोजगार का बढ़ना। उत्तराखंड में हो रहे विकास में अब पलायन की जड़ों को बीते दिनों बात बताया गया है। उत्तराखंड के नाैजवानों ने स्टार्टअप शुरू किए। यहां बेटियां आगे बढ़ रही हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशांक, विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, डाo धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गढ़वाल से सांसद प्रत्यासी अनिल बलुनी, टिहरी से प्रत्यासी माला राज्य लक्ष्मीशाह, कई कैबिनेट मंत्री विधायक सहित लगभग 1 लाख के करीब जनता मौजूद रही।