Share the Post

उत्तराखंड की सभी सीटें जितेगी भाजपा – नड्डा

टिहरी/स्वप्निल : शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हरिद्वार में रोड शो करने पहुंचे। इस अवसर पर हरिद्वार से भाजपा प्रत्यासी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिये प्रचार किया और जनता को भाजपा के पक्ष में वोट मंगा। इस रोड शो में भारी जन सैलाव उमड़ जिसमें हजारों की संख्या में महिलायें भी मौजूद रहीं।
बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सबसे पहले माया देवी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और संतों से आशीर्वाद लिया। संतों के साथ बैठक भी की। उसके बाद जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 10 वर्षो में आज भारत पूरे विश्व के सामने सबसे तेजी से विकसित होने वाला देश बना है। साथ ही उन्होंने विश्वास दिलाया कि उत्तराखंड की पांचो सीट पर भाजपा ही जितेगी और केंद्र में मोदी जी पीएम बनने के बाद उत्तराखंड की विकास रथ को और गति मिलेगी।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निश्ंक, पूर्व सीएम और भाजपा प्रत्यासी त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व सांसद अजय टंटा, हरिद्वार विधायक मदन कौशिक सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहें।

By admin

error: Content is protected !!