पिथौरागढ़/स्वप्निल : गुरुवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के इस धरा को हम पूजते हैं, यहां का प्रत्येक व्यक्ति देव तुल्य है। यह भूमि वीरों को भूमि है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। मुझे खुशी है कि आज पीएम मोदी की बातें धरती पर दिख रही हैं और यहाँ सभी क्षेत्र में विकास की नई गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि आपका यह जनसमर्थन यह बता रहा है की देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है।साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष में कांग्रेस पर तंच कसते हुए कहा कि चार दशकों तक कांग्रेस वीरों के साथ अन्याय करती रही। केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद 4 दशक से लटकाए गए वन रैंक वन पेंशन की स्वीकृत करने का काम मोदी सरकार ने किया। राष्ट्र व संस्कृति के लिए देवभूमि के लोगों का समर्थन और पीएम मोदी की नीतियों पर विश्वास बता रहा है कि जनता-जनार्दन ने इस बार भी प्रदेश की सभी 5 सीटें भाजपा को देने का मन बना लिया है।
ऐसे में उन्होंने देवभूमि में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए अजय टम्टा के साथ प्रदेश के सभी सीटों पर जीत की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन सिर्फ भ्रष्टाचार और परिवारवाद के संरक्षण के लिए बना गठजोड़ है। ये सभी बड़े-बड़े घोटालों में संलिप्त रहे हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अजय टम्टा सहित अन्य लोग मौज़ूद रहें।