देहरादून/स्वप्निल : उत्तराखंड के लक्सर रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। जीआरपी लक्सर ने मृतक के मोबाइल से उसके स्वजनों को फोन किया इसके पश्चात उसकी फूफा से बात हुई। बता दें कि मृतक का नाम ज्ञान प्रकाश था जो अपनी पत्नी के साथ देहरादून के नेहरू कॉलोनी में रहता था। वह थाना निघासन लखीमपुर खीरी का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक के फूफा को उसकी जानकारी दी। फूफा की सहायता से पुलिस मृतक के कमरे पर पहुंची कमरा बाहर से बंद था।
वहीं जब ताला तोड़कर फूफा ने अंदर जाकर देखा तो मृतक ज्ञान प्रकाश की पत्नी मृत अवस्था में पाई गई। उसके गले पर गला घोंटने का निशान था। पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार ज्ञानप्रकाश की शादी के 7 वर्ष हो गए थे परंतु वह अपनी पत्नी पर शक किया करता था और उन दोनो में हमेशा झगड़ा होता था। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ज्ञान प्रकाश ने अपनी पत्नी की गला घोट कर हत्या कर फरार हो गया और लक्सर रेलवे स्टेशन पर जाकर खुद ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक की फूफा बलराम ने इस घटना की रिपोर्ट नेहरू कॉलोनी थाने में लिखाई। घटना के बाद उसकी पत्नी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।