Share the Post
देहरादून/स्वप्निल : बृहस्पतिवार को भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान के अंतर्गत गलजवाड़ी, अनरावाला, विलासपुर कांडली में जन सभा कर जनता को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि
विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए हमें मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है। मोदी सरकार ही भारत के सुनहरे भविष्य की गारंटी है।
वही उन्होंने कहा कि मोदी सरकार वादों को पूरा करने की गारंटी है। विगत  वर्षों में हमारी सरकार ने जो कहा वह किया है। हमारी सरकार ने गांव, गरीब, किसान, वंचित सभी की चिंता करते हुए उनके उत्थान के लिए योजनाएं बनाई हैं।  मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं भारत के नागरिकों की खुशहाली की गारंटी हैं। यही समय है सही समय है। जब हमें पुनः राष्ट्रवादी सरकार को चुनना है।
साथ उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ को मजबूत करना है। अपने बूथ में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक कर कमल के सामने का बटन दबाने के लिए प्रेरित करना है।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी सांसद प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में प्रचार किया। उन्होने बतौर सांसद राज्यलक्ष्मी द्वारा सदन में उठाये सवालों का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने केंद्र की मोदी सराकर की जन कल्याणकारी योजनाओं को जमकर सराहा।

By admin

error: Content is protected !!