पौड़ी/अंशु : बुधवार को अपनी लोकसभा में उम्मीदवारी को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गणेश गोदयाल ने चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र भरा। वही मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नामांकन किया था। बता दे कि, गोदयाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार है। गोदयाल उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है साथ ही उन्हें दो बार कैबिनेट मंत्री भी बनाया जा चुका है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी बलूनी के लिए लोकसभा की रह उतनी आसान नही होंगी।
साथ ही उन्होंने पौड़ी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। वही उन्होंने ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि हमे भाजपा की तरह स्टार प्रचारकों की जरूरत नही है। गढ़वाल लोकसभा की जनता ही हमारी स्टार प्रचारक है।
इस दौरान कई पूर्व विधायक, उत्तराखंड कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सहित भारी संख्या में आम जनता मौजूद रही।