Share the Post
देहरादून/स्वप्निल : शनिवार को उत्तराखंड मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री, आंगनवाड़ी सेविका कर्मचारी यूनियन और उत्तराखण्ड भोजन माता कामगार यूनियन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
ऐसे में उत्तराखण्ड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन के प्रान्तीय अध्यक्ष शिव दुबे, महामंत्री लोकेश देवी, कोषाध्यक्ष कलावती चन्दोला, जिलाध्यक्ष सुनीता चौहान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन से चित्रकला, लक्ष्मी पन्त, रंजना गुलेरिया, मनीषा राणा, सुनीता रावत, उत्तराखण्ड भोजन माता कामगार यूनियन से मोनिका सहित अन्य महिलाए मौजूद रहीं।

By admin

error: Content is protected !!