09 मार्च से 13 मार्च 2026 तक भराडीसैंण (गैरसैंण) में विधानसभा बजट सत्र आयोजित किया जा रहा है
Share This Post

दिनांक 09 मार्च से 13 मार्च 2026 तक भराडीसैंण (गैरसैंण) में विधानसभा बजट सत्र आयोजित किया जा रहा है। इस अवधि में क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों, वीआईपी व्यक्तियों, अधिकारियों/कार्मिकों तथा आम जनता का आवागमन अधिक रहेगा।

सुरक्षा व्यवस्था एवं सुगम यातायात संचालन को ध्यान में रखते हुए गैरसैंण–भराडीसैंण नगर क्षेत्र में भारी मालवाहक वाहनों के आवागमन पर अस्थायी प्रतिबंध लागू किया गया है।

09 मार्च से 13 मार्च 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 07:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक
09 मार्च से 13 मार्च 2026 तक भराडीसैंण (गैरसैंण) में विधानसभा बजट सत्र आयोजित किया जा रहा है गैरसैंण से भराडीसैंण नगर क्षेत्र के मध्य भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
09 मार्च से 13 मार्च 2026 तक भराडीसैंण (गैरसैंण) में विधानसभा बजट सत्र आयोजित किया जा रहा है गढ़वाल से कुमाऊँ की ओर जाने वाले मालवाहक वाहन कर्णप्रयाग – सिमली – ग्वालदम मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं।
09 मार्च से 13 मार्च 2026 तक भराडीसैंण (गैरसैंण) में विधानसभा बजट सत्र आयोजित किया जा रहा है जिन व्यक्तियों को गैरसैंण क्षेत्र में सामान लाना है, वे अपने मालवाहक वाहन रात्रि 08:00 बजे के बाद क्षेत्र में ला सकते हैं।

चमोली पुलिस सभी नागरिकों, वाहन चालकों एवं व्यापारियों से अपील करती है कि विधानसभा सत्र के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें तथा निर्धारित नियमों का पालन करें, जिससे क्षेत्र में सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।

By admin