देश के लोकतंत्र की गरिमा बढाने हेतु युवा करे शत प्रतिशत मतदान- अमन अरोड़ा

बैंककर्मीयों को मतदान शपथ दिलाते संस्था के पदाधिकारी अमन अरोडा

डोर टू डोर अभियान चला कर मतदान  हेतु किया जागरूक
मतदान प्रतिशत बढाने हेतु संस्था की पहल

समाजिक संस्था जन जागरण अभियान समिति द्वारा पिछले कई दिनो से देहरादून मे मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमे शहर के अनेको शिक्षण संस्थानो मे पढने वाले युवाओ को मुख्य फोकस कर मतदान करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत संस्था द्वारा हजारो लोगो को जागरूक किया जा चुका है। मतदान प्रतिशत बढाने के उदेश्य से चलाया जा रहा है यह अभियान।

अभियान के अंतिम दिन संस्था द्वारा ताबडतोड अभियान चलाया गया जिसमे कुछ बैंको, शिक्षण संस्थानो, मलिन बस्तियो, सब्जी फल के ठेले वालो एवं बस विक्रम चालको को जागरूक किया गया। संस्था द्वारा प्रेमनगर, नंदा की चैकी, इन्द्रा नगर, जीएमएस रोड, सीमाद्वार इन स्थानो पर घर घर जा कर लेागो को मतदान हेतु जागरूक किया गया।

कार्यक्रम संयोजक अमन अरोड़ा ने इंडियन ओवरसीज बैंक एवं सीमाद्वार बस्ति मे लोगो को मतदान हेतु शपथ दिलाया साथ ही घर-घर जा कर लोगो को अवगत कराते हुऐ कहां की सभी को अपने लोकतंत्र को मजबुत बनाने हेतु मतदान अवश्य करना चाहिए एवं उचित, योग्य प्रत्याशी को ही चुनना चाहिए। साथ ही युवाओ को विशेष कर जागरूक करते हुए कहा की परसो के चुनाव मे सब युवा शत प्रतिशत मतदान करे।

मौके पर इंडियन ओवरसीज बैंक के क्षेत्रीय महाप्रबंधक राकेश कुमार शर्मा ने कहां की मताधिकार का प्रयोग करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक जिम्मेदारी है। साथ ही मुख्य प्रबंधक एन0एस0बरवाल ने संस्था के कार्यो की सराहना किया। मतदान शपथ लेने हेतु बैक के 40 अधिकारी मौजुद रहे।

वही समिति के सह समन्वयक प्रकाश राणा ने लोगो को मतदान सकल्प पत्र पर हस्ताक्षर करा उन्हे जागरूक किया एवं उन्होने ने कहां कि मतदान करने का मौका पाच वर्षो मे एक बार आता है तो ऐसे मौके हमे गवाने नही चाहिए। सभी को मतदान करना चाहिए एवं औरो को भी मतदान के प्रति जागरूक करना चाहिए।

समिति के तरफ से कामेश अहुजा एवं रवि शंकर ने भी लोगो के समक्ष अपने विचार रख उन्हे जागरूक किया।

LEAVE A REPLY