बद्रीनाथ धाम में दर्शन कर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने महिला मोर्चा सम्मेलन में लिया भाग ‘केंद्र और राज्य सरकार की गिनाई उपलब्धियां

चमोली/स्वप्निल : बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में दर्शन कर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने चमोली के पीपलकोटी मंडल में आगामी बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर महिला मोर्चा सम्मेलन में प्रतिभाग किया। जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और राज्य के विकास हेतु किये गए कार्यो और उपलब्धियों को बताया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन और  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश का चौंमुखु विकास हो रहा है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पायदान में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही।कहा कि आज जिस तीव्र गति के साथ देश और राज्य का सर्वांगीण विकास और विदेशों में देश का गौरव बढ़ा है ,यह हमारे प्रधानमंत्री की कुशल लीडरशिप को दर्शाता है।
ऐसे में उन्होंने कहा कि आज विदेशों में देश का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य  पीएम मोदी ने किया है।विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष ने सिर्फ भ्रष्टाचार करना सीखा है ।इसका सबसे बड़ा उदाहरण केदारनाथ आपदा है ।सबने देखा है कि किस प्रकार विपक्ष ने आपदा में अवसर ढूंढा।आज भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों के भ्रष्टाचार की सजा सिर्फ जेल की सलाखें हैं।हमारी सरकार अंत्योदय के धेय वाक्य पर काम करते हुए उसे साकार कर रही है।आज भाजपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा और बुजुर्गों का सम्मान होता है।आज अंतिम पायदान पर खड़े गाँव मे विकास की लहर दौड़ रही है। उन्होंने सभी जनता से आगामी 10 जुलाई को बद्रीनाथ विधानसभा में होने जा रहे उपचुनाव में बढ़चढ़कर भागीदारी करने और बद्रीनाथ विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए अपने मत का प्रयोग करने को कहां।