स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत ज्योतिर्मठ के विद्यालयों में स्वच्छ पाठशाला का सफल आयोजन
Share This Post

PIB DDN-बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर पालिका ज्योतिर्मठ के द्वारा स्वच्छ पाठशाला के अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र के विद्यालय के बच्चों को एमआरएफ सेंटर का भ्रमण कराया गया।जिसमें विद्यालय के शिक्षक, नगर पालिका ज्योतिर्मठ के सफाई निरीक्षक एवं नगर पालिका का आईईसी टीम के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम के तहत नगर पालिका के सफाई निरीक्षक के द्वारा बच्चों को एमआरएफ सेंटर की विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके साथ-साथ किस तरीके से एमआरएफ पर कचरे की छंटाई की जाती है, इसकी भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। इसके साथ-साथ बच्चों को स्रोत पर किस तरीके से कूड़े का पृथक्करण किया जाता है, उसकी भी जानकारी प्रदान की गयी।

इसके साथ-साथ बच्चों को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग न करने एवं उसका पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गयी। इसके अलावा बच्चों को एमआरएफ में कितने प्रकार के मटेरियल की हैंडलिंग की जाती है, उसके बारे में भी जानकारी दी गयी।

सफाई निरीक्षक के द्वारा जानकारी दी गयी कि नगर पालिका ज्योतिर्मठ के द्वारा एमआरएफ सेंटर पर 36 प्रकार के ठोस अपशिष्ट कचरे को अलग किया जाता है। इसके साथ-साथ बच्चों को ठोस अपशिष्‍ट प्रबंधन नियम 2026 की विस्तृत जानकारी भी सफाई निरीक्षक के द्वारा बच्चों को दी गयी।

16 सितंबर 2026 को स्वच्छता ही सेवा 2026 और विशेष अभियान 6.0 की तैयारी के तौर पर शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा नई दिल्ली में ठोस अपशिष्‍ट और ई-कबाड़ (ई-वेस्ट) के प्रबंधन पर एक राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किया गया है।

स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए “ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026” पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की भी घोषणा की। यह प्रश्नोत्तरी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक इको क्लब्स फॉर मिशन लाइफ पोर्टल: https://ecoclubs.education.gov.in/swachhata-hi-seva?start=quiz पर आयोजित की जाएगी।