उत्तराखंड के विकास में महिला समूहों की भूमिका अहम – मुख्यमंत्री

राजधानी देहरादून के सुभाष रोड में सरस्वती जागृति स्वयं सहायता समूह एवं महिला हथकरघा बुनकर समूह द्वारा संचालित “स्वावलम्बनी” का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया। वही सीएम ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन का मजबूत आधार बताया है।

इस कार्यक्रम मे सीएम ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का भी यह मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के साथ ही प्रदेश के परम्परागत व्यंजनों को बढ़ावा देने एवं राज्य में आने वाले पर्यटकों के माध्यम से इसकी पहचान बनाने मे इस प्रकार के प्रयास कारगर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि महिला समूह द्वारा किया गया यह प्रयास महिला सशक्तिकरण की भी मजबूत पहल है। उन्होंने इसे अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायी भी बताया है।

साथ ही सीएम ने यह भी कहा कि हमारा प्रदेश पर्यटन प्रदेश है। यहां आने वाले पर्यटकों को पर्वतीय व्यंजनों की चाहत रहती है। इससे हमारे उत्पादों को देश व दुनिया में पहचान मिलने के साथ ही पारम्परिक खेती के उत्पादन के प्रति हमारे लोग प्रेरित होंगे। इससे पारम्परिक उत्पादों व खेती को भी बढ़ावा मिलेगा।

उक्त कार्यक्रम के दौरान नगर मेयर सुनील उनियाल गामा, सरस्वती जागृति महिला स्वयं सहायता समूह की पूजा तोमर, सुषमा वर्मा, गायत्री श्रीवास्तव, रिद्धि कांबोज सहित अन्य मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY