इको ग्रुप ने बच्चों को ‘प्लास्टिक वेस्ट’ पर किया जागरूक

देहरादून की जानी-मानी समाजसेवी संस्था इको ग्रुप द्वारा दून के डिफेंस कॉलोनी के पम्मी नंदा फाउंडेशन के कंप्यूटर सेंटर में प्लास्टिक वेस्ट विषय पर जागरूक किया गया। इस दौरान लगभग 25 बच्चें और शिक्षक मौजूद रहें। बता दे कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए पम्मी नंदा फाउंडेशन द्वारा मुफ्त कंप्यूटर कोर्स का संचालन किया जाता है। ऐसे में इको ग्रुप द्वारा प्लास्टिक वेस्ट इको ब्रिक्स इनके सदुपयोग व निस्तारण के बारे में विस्तार सें बच्चों सहित शिक्षकों को जागरूक किया गया।

इस दौरान बच्चों को इको ग्रुप के संस्थापक सदस्य राकेश भारद्वाज, अमित जैन, भारत शर्मा एवं सदस्य अनिल मेहता आदि ने संबोधित कर जागरूक किया। साथ ही उन्हें सेग्रिगेशन, कम्पोस्टिंग, प्लास्टिक के रिड्यूस रिसाइकिल, रियूज, जैसे महत्वपूर्ण ज्ञान वर्धक तथ्यों से अवगत कराया गया। वही इस दौरान प्रत्येक बच्चे ने कम से कम 5 इको ब्रिक्स बनाने का वादा किया जिसके तहत सभी बच्चो द्वारा बेंचो का निर्माण पम्मी नंदा फाउंडेशन कार्यालय के बाहर किया जाएगा।

मौके पर 82 साल के सेवानिवृत ब्रिगेडियर एस पी नंदा ने इस कार्यक्रम के आयोजित हेतु विशेष धन्यवाद दिया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि इको ग्रुप की पर्यावरण के बारे इस पहल से बच्चो में पर्यावरण के बारे में जागरूकता बढ़ेगी। जिससे वह खुद भी इस अभियान को बढ़ाएंगे और अपने आसपास साथियों को भी प्रेरित भी करेंगे।

हम घर का प्लास्टिक वेस्ट सहित प्लास्टिक की बोतलों में अच्छी तरह कंपैक्ट करके रखें तो ना केवल घर से निकलने वाला कूड़ा कम होगा, साथ ही घर में कूड़े से कम स्थान घेरेगा। वही नगर निगम या और किसी कूड़े वाली गाड़ी पर निर्भर भी नहीं रहना पड़ेगा। पर्यावरण की रक्षा भी होगी और साथ-साथ इस तरह की बेंच बनाकर इनको उपयोग में भी लाया जा सकेगा। – संजय भार्गव (महासचिव) ईको ग्रुप

LEAVE A REPLY